नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

अब हिसुआ तिलैया तक जायेगी राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानें समय सारणी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन बनाकर किउल तक चलाने के बाद रेलवे द्वारा राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन बनाकर उसका परिचालन तिलैया (हिसुआ) तक शुरू किया गया है।

वहीं बुद्ध पूर्णिमा स्पेशल ट्रेन का परिचालन पहले दो अक्टूबर तक होना था। अब इसके परिचालन की अवधि बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2024 तक कर दिया गया है। लेकिन इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 31 अक्टूबर तक ही की जायेगी।

रेलवे के अनुसार राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का तिलैया जंक्शन तक विस्तार किया गया है। 21 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन यह रेलगाड़ी नई ट्रेन नंबर 03322 राजगीर तिलैया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी।

यह राजगीर से सुबह 10:55 बजे खुलेगी और 12:00 बजे तिलैया जंक्शन पहुंचेगी। यही ट्रेन तिलैया जंक्शन से ट्रेन नंबर 03321 स्पेशल ट्रेन बनकर तिलैया जंक्शन से राजगीर के लिए 15:20 बजे खुलेगी और राजगीर 16:30 बजे पहुंचेगी।

राजगीर और तिलैया के बीच यह ट्रेन केवल नाटेसर जंक्शन पर रुकेगी। 21 सितंबर से 31 अक्टूबर तक कूल 41 ट्रिप इस ट्रेन का परिचालन होगा।

Show More

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker