Thursday, February 12, 2026
अन्य

    नगरनौसा में बाइक सवार व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना अंतर्गत दलदली चक गांव में बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई, जब दाहा बिगहा गांव के तीन व्यक्ति, जिनमें सिकंदर कुमार, रविशंकर प्रसाद और नीतीश कुमार शामिल थे, वे  दलदली चक गांव के कुएं के पास से गुजर रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सिकंदर कुमार चला रहे थे, बीच में रविशंकर प्रसाद बैठे थे और पीछे नीतीश कुमार सवार थे। अचानक अज्ञात हमलावरों ने रविशंकर को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके बांह में लगी, लेकिन शरीर के अंदर धंस गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

    ग्रामीणों की तत्परता से घायल का प्राथमिक उपचारः घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल रविशंकर को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) रेफर कर दिया।

    आपसी रंजिश का संदेह, 12 घंटे में तीन गिरफ्तारः प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि घटना आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन अभियुक्तों-प्रियांशु कुमार, रवि कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, ओमप्रकाश सिंह, कराय थानाध्यक्ष अमित कुमार और सशस्त्र बलों के सहयोग से छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    इलाके में दहशत का माहौलः इस गोली कांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नगरनौसा थाना क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा