दनियावां बाइपास रेल ओवर ब्रिज उद्घाटन से लोगों को मिली बड़ी राहत

हिलसा (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के दनियावां में फतुहा-हरनौत-बाढ़ एनएच-30ए पथ परियोजना के अंतर्गत बने दनियावां बाइपास रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना का निरीक्षण भी किया और कहा कि इस आरओबी के बन जाने से दनियावां के निवासियों और आवागमन करने वाले लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। पहले यहां रेलवे गुमटी पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती थी। जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

फतुहा-हरनौत-बाढ़ एनएच-30ए पथ परियोजनाः दनियावां बाइपास के अंतर्गत बनने वाला यह आरओबी फतुहा से शुरू होकर दनियावां, जैतीपुर मोड़, हरनौत, सकसोहरा होते हुए बाढ़ तक जाता है। जिसकी कुल लंबाई 71.77 किमी है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है, बल्कि पटना और नालंदा जिले के बीच बेहतर संपर्कता सुनिश्चित करना है।

इस मार्ग के 36.474 किमी का हिस्सा पटना जिले में है और शेष 35.30 किमी नालंदा जिले में आता है। दनियावां बाजार में स्थित रेलवे फाटक के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए दनियावां बाइपास का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूदः इस उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, पटना प्रमंडल आयुक्त मयंक बरबड़े और जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क और आरओबी निर्माण से बढ़ी सुविधाः इस आरओबी के शुरू हो जाने से पटना और नालंदा जिलों के बीच आवागमन की सुविधा बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और क्षेत्र में आने वाले वाहनों के लिए निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी।

दनियावां बाइपास का निर्माण इस क्षेत्र के विकास में एक नई गति देगा और स्थानीय लोगों के लिए यह आवागमन में सुविधा, समय की बचत और बेहतर यात्रा अनुभव लेकर आया है।

इस आरओबी और बाइपास के उद्घाटन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना के पूर्ण होने पर राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker