चंडी थाना क्षेत्र में एनएच-431 पर शटर कटवा गिरोह के 4 बदमाश धराए

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर के पास पटना-बिहार शरीफ मुख्य सड़क एनएच-431 पर एक पिकअप वैन का पीछा कर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पिकअप वैन में सवार इन अपराधियों की तलाशी के दौरान शटर काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक कैंची, एक देशी कट्टा, तीन गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वैन सवार बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। चंडी थाना पुलिस ने जब इस पिकअप वैन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन समेत तेज रफ्तार से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा कर माधोपुर के पास वैन को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में गया जिला के चन्दौत थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा निवासी संजीत कुमार, राजू कुमार, पटना जिला के मालसलामी थाना के विजय प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार और पटना जिला के भगवानगंज थाना के करवा निवासी देवेंद्र वर्मा शामिल हैं। इनमें से कई अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं और पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।

वहीं, गोकुलपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक फरार अभियुक्त धनंजय कुमार उर्फ धानो गोप को भी गिरफ्तार किया। धनंजय को पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के टीलहर गांव से पकड़ा गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker