बिहारशरीफ सदर अस्पताल से फरार शराब तस्कर नूरसराय में धराया

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल से पुलिस हिरासत में हथकड़ी सरका कर फरार हुए शराब तस्कर को 24 घंटे बाद नूरसराय थाना पुलिस ने अंधना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार उर्फ रविशंकर कुमार थरवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अतवलचक गांव का निवासी है। वह  22 नवंबर को अस्पताल से फरार हो गया था। उसे शराब तस्करी के मामले में बिहार उत्पाद और मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

घटना के तुरंत बाद नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। नूरसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को अंधना मोड़ के पास से धर दबोचा।

सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपी अमित कुमार के खिलाफ नालंदा जिले के विभिन्न थानों में लूट, छिनतई, चोरी और शराब तस्करी से जुड़े पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। फरार होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए बिहारशरीफ उत्पाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

बता दें कि 22 नवंबर को उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा जब आरोपी का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया, तब उसने मौके का फायदा उठाकर हथकड़ी सरका कर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार उस वक्त उत्पाद विभाग की टीम में सिर्फ एक महिला कॉन्स्टेबल और एक पुरुष कॉन्स्टेबल थे, जो चार आरोपियों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसी दौरान यह घटना घटी और तस्कर फरार हो गया था। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था और आरोपी को पकड़ने के लिए जिले भर में चौकसी बढ़ा दी गई थी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker