नालंदाहादसाहिलसा

खुदागंज बाजार से पैदल घर वापस लौट रहे किसान की बाईक की चपेट से मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के विधुत पावर स्टेशन के निकट पुल के पास बाईक की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक इसी थाना के कटवा रसलपुर गांव के जवाहीर यादव बताया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि जवाहीर यादव किसान है और खुदागंज बाजार से पैदल अपना घर वापस लौट रहा था कि पुल के पास एक अज्ञात बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया।

थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि बाइक वरामद कर घायल को सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अचानक घटना पर पत्नी सुनीता देवी व तीन संतानो सहित परिजनों को रो रोकर वुरा हाल हो रहा था।

बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि मृतक परिजनों को परिवारिक लाभ के तहत मिलने वाली राशि दिया जायेगा।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »