अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

खेत पटवन कर रहे किसान को पाट-पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनपुरा गांव में एक पुरानी रंजिश के कारण अधेड़ की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बीती रात यह घटना उस समय हुई, जब खनपुरा गांव में बहौदी बिगहा निवासी स्वर्गीय इंद्रदेव प्रसाद के बेटे रविंद्र यादव उर्फ छोटे यादव (56) खेत पटवन का काम करने गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

रविंद्र यादव के भतीजे ने बताया कि रविंद्र का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। जब वह खेत में काम कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे लालदहिन यादव और उसके 5-6 साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पहले कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने पर इन बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रविंद्र यादव के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

उसके बाद घटनास्थल पर शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग जुटे और तुरंत जख्मी रविंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चिकसौरा और करायपरसुराय थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चिकसौरा थानाध्यक्ष बब्बन कुमार के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लालदहिन यादव समेत सात लोगों को इस हत्या के मामले में आरोपित किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि अन्य की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी लालदहिन यादव पहले से ही एक आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति रहा है और उस पर सीसीए (क्रिमिनल कंट्रोल एक्ट) के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। रविंद्र यादव के परिजन इस दुखद घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा