नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, घटनास्थल पर हुई महिला की मौत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत चंडी थाना क्षेत्र के बमपुर गांव में रविवार के दिन करीब साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ा महिला को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर महिला की मौत हो गयी।

A sand laden tractor crushed the woman the woman died on the spot 2मृतका की पहचान बमपुर गांव निवासी बिरजू मांझी के 40 वर्षीय पत्नी फुलमंती देवी के रूप में किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर, जो रामघाट से रामपुर की ओर से तेज गति से जा रही थी कि वह जैसे ही बमपुर महादलित टोला से आगे बढ़ा कि सड़क किनारे खड़े महिला को रौंद दिया, जिससे महिला का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही चंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गयी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।