नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारस्वास्थ्य

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से फिर सामने आई शर्मसार करने वाली तस्वीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को उजागर करता है। यहां एक महिला मरीज को अपनी गोद में लेकर हाथ में स्लाइन की बोतल थामे अस्पताल से बाहर जाते देखा गया। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की  यह तस्वीर न केवल स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की ओर भी इशारा करता है।

A shameful picture has again surfaced from CM Nitish Kumars home district Nalanda 1

मरीज की रिश्तेदार बेबी देवी के अनुसार मरीज काजल कुमारी रहुई प्रखण्ड की उत्तरनावां गांव की रहने वाली है। वह डायरिया से पीड़ित थी। उनका इलाज सीएचसी रहुई में चल रहा था। जब मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

लेकिन यहां चौकाने वाली बात यह है कि रेफर करने के बाद भी मरीज को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दी गई। परिजनों को मजबूरन मरीज को गोद में उठाकर, स्लाइन की बोतल हाथ में लेकर अस्पताल से बाहर निकलना इस पड़ा। दौरान स्वास्थ्यकर्मी मूक दर्शक बने रहे। मरीज के परिजनों को नहीं रोक पाए।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। जब मरीज के परिजन सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तब वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने एम्बुलेंस बुलवाई और मरीज को सदर अस्पताल ले जाया गया।A shameful picture has again surfaced from CM Nitish Kumars home district Nalanda

इस संबंध में सीएचसी रहुई के डॉ. दयानंद कुमार का कहना है कि मरीज बहुत कमजोर थी। इसलिए उसे रेफर किया गया था। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर अस्पताल की ओर से ऐसे मरीज के लिए भी एम्बुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker