Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस समेत युवती गिरफ्तार

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना की पुलिस ने गोरायपुर गांव से एक युवती को एक देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है।

    बताया जाता है कि पुलिस नालंदा लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर थाना क्षेत्र में सीपीएमएफ के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोरायपुर गांव के सुबेन्द्र बिंद के यहां हथियार छुपा कर रखा गया है।

    उसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाये पारा मिलिट्री फोर्स के साथ सुबेन्द्र बिंद के घर पर छापेमारी की। इस दौरान जब पुलिस ने सुबेन्द्र बिंद के मकान के एक कमरे को खंगाला तो तो पलंग के नीचे एक देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस मिले।

    इसी बीच हथियार की बरामदगी को देखते ही घर में मौजूद 20 वर्षीय युवती सुधा कुमारी भागने लगी। जिसे महिला पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया।

    नगरनौसा थाना पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प हुई थी। इसी को लेकर पुलिस दोनों पक्षों के घरों में जाकर छापेमारी की गई। जिसमें एक पक्ष के घर में कुछ नहीं मिला, जबकि दूसरे पक्ष सुबेन्द्र बिंद के घर से हथियार की बरामदगी की गई।

    फिलहाल पुलिस ने युवती को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की अग्रेतर पड़ताल कर रही है।

    महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

    देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

    गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

    भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

    हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में वोट वहिष्कार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा