इसलामपुर में आठ सूत्री मांगों को लेकर 10 जनवरी तक हड़ताल पर गए सारे डीलर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के आपूर्ति कार्यालय के पास डीलर हाथ में अपनी मांगो का पत्र लेकर पहुंचे और एक सुर में कहा कि सरकार की ढुलमुल नीतियो के खिलाफ वे 10 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे।

डीलर संघ अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ मंटू ने कहा कि फेयर प्राइस एसोसिएशन के वैनर तले आठ सूत्री की मांगो के समर्थन मे हड़ताल पर रहेंगे। मानदेय को लेकर अवाज बुलंद किया।

उन्होंने कहा कि सरकार व अधिकारियों की ढुनमुन नीतियो से डीलरों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले खधान को कार्डधारियों को मुफ्त मे देने की घोषणा कर रही है। जबकि उठाव का चलान पहले से जमा करा लिया गया है। इसे शीघ्रता से डीलरों के खाते मे वापस भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ही डीलरों का कमीशन बकाया चल रहा है। जो अब तक नहीं मिला है। मानदेय निर्धारित किया जाए। जनवितरण बिक्रेता को 55 वर्ष के अंदर शारीरिक या लाचार होने पर उसके नोमनी को अनुज्ञप्ति स्थानांतरित की जाय।

इधर आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रखंड मे 106 डीलर है और पीएमजीकेवाई के तहत जो अनाज वितरण करना था, वह दिसंबर मॉह से बंद कर दिया गया है और राष्ट्रीय खाध सुरक्षा अधिनियम के तहत खधान लाभुकों के वीच मुफ्त वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन बिक्रेताओं के पास खधान भंडारित है, उन्हें लाभुकों के बीच सरकार की दिशा निर्देश के आलोक मे अविलंब वितरण करने हेतु निर्देश दिया जाता है। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारियों को सूचना दिया जाएगा।

इस मौके पर डीलर अशोक कुमार सोनी, संजय कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र शर्मा, विजेंद्र पासवान, रामविलास प्रसाद, रामलगन पासवान आदि लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker