अपने विकास कार्यों की मजदूरी मांग रही हैं अनिता सिन्हा

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी जिला परिषद परिषद पश्चिमी सीट से निर्वतमान सदस्य अनिता सिन्हा दूसरी जीत दर्ज करने को लेकर मतदाताओं से रूबरू हो रहीं हैं।

दीपावली की व्यस्तताओं तथा अपने घरेलू कार्य को पीछे छोड़ कर वह मंगलवार को हसनी पंचायत के विभिन्न गांवों के भ्रमण पर थी। उन्होंने जनता से अपने विकास कार्यों के एवज में वोट की मजदूरी की मांगी।
जनता ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपके पति हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं,ऐसे में हम उनको छोड़ कैसे देंगे। उन्होंने समर्थन का भरोसा दिलाया।
अनिता सिन्हा ने कहा कि उन्हें चार साल से कम समय कार्य करने का मौका मिला। फिर उन्होंने बहुत कुछ किया है। जनता से सीधे तौर पर वह जुड़े हुए हैं। महिला मतदाता उनका  दिल खोलकर स्वागत कर रहीं हैं।
अनिता सिन्हा के जनसंपर्क अभियान में शामिल उनके पुत्र चंद्र प्रकाश ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!