अन्य
    Friday, July 26, 2024
    अन्य

      शराब कारोबारियों का अड्डा निकला बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत इलाका, 29 गिरफ्तार

      नालंदा दर्पण डेस्क। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने लहेरी और सोहसराय थाना की पुलिस के साथ मिलकर बिहारशरीफ नगर के बड़ी पहाड़ी इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया।

      इस दौरान बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत की तलाशी लेकर शराब के धंधेबाजों की खोज की और कई घरों में छापेमारी की गयी। जिसमें 4 धंधेबाज और 25 शराबियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 18 लीटर चुलौआ शराब भी बरामद हुई और 3200 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया।

      उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद के अनुसार बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, मंसूर नगर मोहल्ला समेत हिरण्य पर्वत पर सघन छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि सिंह, लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3iKe5ouuAVU[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6IF14ZOEFE4[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_qyNXVknsp8[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!