Home चुनाव बेन प्रखंडः नए उम्मीदवारों की हलचल से रोचक हुआ पैक्स चुनाव

बेन प्रखंडः नए उम्मीदवारों की हलचल से रोचक हुआ पैक्स चुनाव

Ben Block: PAC elections become interesting due to the stir of new candidates
Ben Block: PAC elections become interesting due to the stir of new candidates

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है। इस बार के चुनाव में कई नए चेहरे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। जिन्होंने पैक्स चुनाव को और भी दिलचस्प बना रहा है।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 18 नवंबर तक चलेगी। बेन प्रखंड की आठ पंचायतों में पैक्स चुनाव होना है। जिसमें कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद प्रचार अभियान और भी तेज हो जाएगा।

मतदान केंद्रों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बेन, खैरा, एकसारा, नोहसा और अरावां पंचायतों का मतदान केंद्र पैक्स गोदाम होगा। जबकि बारा पंचायत का मतदान प्राथमिक विद्यालय में होगा। इसी प्रकार मैंजरा और अकौना पंचायत का मतदान सरकार भवन में कराया जाएगा।

मतदाताओं की संख्या की बात करें तो एकसारा पंचायत में कुल 2158 मतदाता हैं। जबकि अकौना में 1400, बेन में 1984, अरावां में 1787, मैंजरा में 1594, नोहसा में 2062, बारा में 2404 और खैरा में 2098 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रत्येक 700 की आबादी पर एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

मतदान 29 नवंबर को कराया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय में मतगणना की जाएगी। फिलहाल सारे पैक्स उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version