अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बेनः दबंगों ने सरेराह हमला कर दंपत्ति को किया जख्मी, जेवर छीने, की छेड़खानी

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के अकैड़पर के रास्ते गुजर रहे पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने बेन थाना मे आरोपियों के विरुद्ध घटना की लिखित तहरीर देकर कारवाई करने की गुहार लगाई है।

इसलामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी विगहा गांव निवासी नीतीश कुमार एवं उनकी पत्नी रेखा देवी बेन थाना में दिये तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाईक से ईलाज के लिए बेन जा रहा था। रास्ते में अकैड़पर गांव के कुछ लोग बाईक रोक दी और गाली-गलौज करने लगे।

गाली-गलौज का विरोध करने पर विपिन कुमार और गणेश कुमार पिता कैला प्रसाद एवं रौशन कुमार पिता सत्येन्द्र प्रसाद एवं चन्देश्वर प्रसाद ने हाथ में लिए लाठी ठंडे मेरे पति के वायें हाथ पर चला दी, जिससे मेरे पति नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं रेखा देवी ने बताया कि मेरे पति के साथ मारपीट होती देख मैं बचाने गई तो गणेश कुमार मुझपर थप्पड़ मार दी और गलत नीयत से मुझे हाथ पकड़ खीचने लगा। इसी दरम्यान रौशन कुमार मेरे कान से सोने की झुमका व गले से सोने की चेन छिन लिया और धमकी दिया गया है कि तुम दोनों को जान से मार दूंगा।

दबंगों द्वारा की गई मारपीट से दंपत्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसका ईलाज बिम्स अस्पताल पावापुरी में चल रहा है। घटना का कारण जमीन से संबंधित बताया जाता है।

★ पीड़ित दंपत्ति ने थाना में दी लिखित तहरीर: पीड़ित दंपत्ति रेखा देवी ने घटना की लिखित तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार द्वारा पीड़ित के तहरीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 69/23 दर्ज कर लिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »