‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नुक्कड़ नाटक का कारवां पहुंचा थरथरी

थरथरी(नालंदा दर्पण)। सुरभि कला मंच सोनपुर,सारण के कलाकारों ने थरथरी प्रखंड मुख्य कार्यालय, मुख्य बाज़ार व अस्ता ख़रजमा गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महत्वाकांक्षी योजना के तहत समाज कल्याण विभाग, भारत सरकार की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को विशेष संदेश दिया।

सुरभि कला मंच सोनपुर के निर्देशक विठ्ठल नाथ सूर्या ने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर बेटी नही तो बेटा कहां से लाइएगा। इसलिए बेटी को पहले बचाइए और पढाइये। इस मौके पर सभी जगहों पर बच्चियां महिलाएं एवं पुरुषों की भीड़ लगा था।

इस मौके पर थरथरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख अभिषेक सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि कलाकारों के द्वारा इस प्रकार से नुक्कड़ नाटक चला कर आम जनों को जागृत करने का जो प्रयास किया गया है। वह काफी सराहनीय है।

उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से गुजारिश किया कि भ्रूण हत्या बहुत ही पाप है। अगर बेटी नहीं तो बेटा कहां से लाएंगे।

इस मौके पर सुरभि कला मंच सोनपुर,सारण के कलाकार विशाल कुमार तूफानी, सावित्री कुमारी, लालमोहन चौहान, गणेश राय गणेश पासवान, ऋचा कुमारी, रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!