बिग ब्रेकिंग
-
जिलाधिकारी ने लोक शिकायत एवं आरटीपीएस की समीक्षा की
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज लोक शिकायत अधिकार अधिनियम एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों के निष्पादन की समीक्षा की और सभी वादों के सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। जुलाई माह में लोकशिकायत के कुल 1593 मामलों की सुनवाई जिला एवं…
-
नहीं थम रहा बेन प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक चोरी का सिलसिला
बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड कार्यालय आए व्यक्तियों के मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। थाना से महज सौ कदम पर प्रखंड, अस्पताल, मनरेगा, बीआरसी, सर्वे व अन्य कार्यालय स्थित है। कभी अस्पताल तो कभी प्रखंड कार्यालय परिसर से चोर बाईक उड़ा ले जा रहे हैं। आज सोमवार को एकंगरसराय…
-
पिता ने माँ को मोबाइल देने को कहा तो पुत्री ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या
बिहारशरीफ (तालीब)। नालंदा में आज रविवार एक किशोरी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आशानगर मोहल्ला की है। मृतका राजकुमार की 16 वर्षीया पुत्री सलोनी कुमारी बताई जाती है। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल पर शुक्रवार को कॉल किया तो…
-
औंगारी धाम तालाब नहाने के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर
एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। औगांरी थाना क्षेत्र इलाके के औगांरी धाम में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दो युवक डूब गए। आस पास के ग्रामीणों ने दोनों युवकों को डूबते देख एक युवक डूबने से बचा लिया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता…
-
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हिलसा नगर, वार्ड पार्षद के भांजा समेत दो लोग जख्मी
हिलसा (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के हिलसा शहर के काजी बाजार मोहल्ला में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वार्ड पार्षद रूनी देवी का 18 वर्षीय भगीना विकास कुमार उर्फ हरेराम कुमार समेत 2 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीते…
-
पटना प्रमंडल आयुक्त के पिता को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
बिहारशरीफ (दीपक विश्वकर्मा)। पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि के पिता स्व. श्रीराम प्रसाद को श्रद्धांजलि देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार शरीफ उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से नालंदा कॉलेज पहुंचे जहां से कड़ी…
-
बकरी चोरी का आरोप लगाकर युवक की पीटकर हुई हत्या मामले 4 नामजद, 3 गिरफ्तार
इसलामपुर (नालंदा दर्पण) । इसलामपुर नगर परिषद के लोहार टोली मुहल्ला की खुशबू देवी ने थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उसका पति उपेंद्र दास को दो बदमाश घर सें बुलाकर ले गया और अपने सहयोगी के साथ मारपीट कर हत्या…
-
छबिलापुर थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को दबोचा, सेटर द्वारा राजगीर पुलिस एकेडमी से जोड़ रखा था नाता
राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज शनिवार को राजगीर अनुमंडल के छबिलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। कथित फर्जी दारोगा अरवल जिला के अरवल निवासी कमलेश उर्फ दीपू बताया जाता है। छबीलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के अनुसार फर्जी दरोगा पिछले 3 साल से राजगीर पुलिस…
-
अवैध संबंध के विरोध में युवक की हत्या, तालाब में मिला शव, परिजन पत्नी-प्रेमी पर लगा रहे हैं आरोप
बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के गोनावां गांव अवैध संबंध के विरोध में युवक की हत्या कर दी गई। लोग हत्या का आरोप पत्नी पर लगा रहे हैं। गले में गमछा और कलाई में रस्सी बंधे होने से परिजन गला दबाकर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने…
-
बिहारशरीफ शहर में घंटो जाम में फंसी रही एंबुलेंस, चली गई मरीज की जान
बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए बनी नई व्यवस्था के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। जाम में फंसकर लोगों की जान जा रही है। आज शनिवार को भी शहर के भरावपर, रांची रोड, अंबेर चौराहा, नई सराय, खंदकपर लगे भीषण…









