इस्लामपुरअपराधखुदागंजनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

सन्नी हत्याकांडः पुलिस ने12 घंटे के भीतर एक नामजद आरोपी को पकड़ा

Khudaganj Police achieve a major breakthrough as the special investigation team arrests one accused; raids continue to nab other suspects and recover the weapon.

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के सेरथुआ खुर्द गांव में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सन्नी पासवान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की।

खुदागंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलौत ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर 10 नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हिलसा-2 के डीएसपी कुमार ऋषिराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई।

इसी क्रम में पुलिस ने सेरथुआ खुर्द बिगहा में छापेमारी कर हत्या कांड में संलिप्त मथुरा सिंह, पिता स्वर्गीय गुलाब सिंह, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा उसकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र की बरामदगी के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस अभियान में पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, पुअनि अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सअनि वकील सिंह सहित खुदागंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.