नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर पुलिस की बड़ी कामयाबी: टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, लूटकांड का खुलासा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर अनुमंडल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 अपराधियों में शुमार सत्येंद्र डोम उर्फ सत्यनारायण डीम के 19 वर्षीय पुत्र सूरज डोम को गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाव से भुई जाने वाले सड़क मार्ग पर बीते 5 नवंबर 2024 की देर शाम एसआइएस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर उसका पैसा और मोबाइल लूट लिया गया था। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब लूटे गए मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया तो यह लोकेशन राजगीर थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा इलाके में मिली।

पुलिस टीम ने बंगाली पाड़ा स्थित सत्येंद्र डोम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके पुत्र सूरज डोम और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्त सूरज डोम के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वह अन्य कई संगीन मामलों में भी शामिल हो सकता है। राजगीर डीएसपी ने बताया कि सूरज डोम पहले भी कई अपराधों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ अन्य थानों में भी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान में राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के साथ सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खां, पुअनि रणजीत राय, परिपुअनि निरमा कुमारी, रितेश शर्मा और साहेबदिन ताँती शामिल थे। इस सफलता के बाद डीएसपी ने पुलिस टीम की सराहना की।

डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने कहा कि राजगीर पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता से भी उन्होंने अपील की कि वे अपराध और अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचित करें। यह गिरफ्तारी न केवल लूट की वारदात के खुलासे में मददगार साबित हुई है, बल्कि क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.