अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

भाजपा नेता के होटल संचालक भाई की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के भागनबीघा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरा तालाब रेलवे लाइन के पास अज्ञात अपराधियों ने एक होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

मृतक की पहचान भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक के भाई सुनील सिंह उर्फ गब्बर सिंह के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि गब्बर सिंह रोजाना की तरह अपने काम को खत्म कर होटल में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात 1:30 बजे तीन से चार की संख्या में अपराधी होटल के अंदर घुसकर उनके सिर में गोली मार दी।

गोलियों की आवाज को सुनकर होटल के अंदर अंदर सो रहे अन्य कर्मी के द्वारा जख्मी हालत में होटल व्यवसायी को बिहार शरीफ अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक होटल व्यवसायी के भाई मदन प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में होटल को लेकर बगल से ही विवाद चल रहा था। इस विवाद में होटल व्यवसायी गब्बर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है।

फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पाताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1IiF5YiOQOE[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future