नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र नालंदा के तत्वावधान में नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Block level sports competition organized in Nagarnausa High School grounds 1इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा, पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, प्लस टू हाई स्कूल नगरनौसा के प्रधानाचार्य भारती, रामपुर पंचायत के सरपंच सोनू कुमार, नव भारतीय युवा क्लब भोभी के अध्यक्ष रजनीकांत कुमार, आदर्श ग्रामीण सांस्कृतिक विकास केंद्र तीनी लोदीपुर के अध्यक्ष अभय नंदन पांडेय संयुक्त रूप मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  में प्रखंड के विभिन्न युवा क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया और फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल,रिले दौड़ आदि जैसे खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से गांव स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर के खेल में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है। नेहरू युवा केंद्र गांव स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान युवा युवतियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करता है। युवा जिस क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं, उसके लिए नेहरू युवा केंद्र सबसे कारगर संगठन है।

Block level sports competition organized in Nagarnausa High School grounds 2थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने कहा कि इस तरह के प्रखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम कराकर प्रखंड के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने में नेहरू युवा केन्द्र का अहम योगदान रहा है। इससे  युवाओं को आगे बढ़ने में सहयोग मिलता है।

प्रधानाध्यापक भारती ने कहा कि कहा कि किसी भी खेल में खिलाड़ियों के लिए धैर्य और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। आयोजित प्रतियोगिता में सभी विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल में नव भारतीय युवा क्लब भोभी ने भारतीय युवा क्लब बोधी बिगहा को हराकर जीत हासिल किया। वही कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श सूर्य क्लब तीनी लोदीपुर के टीम ने न्यू आदर्श युवा क्लब रामपुर को हराकर जीत हासिल किया।

वही वॉलीबॉल शांति दूत नगरनौसा ने आदर्श ग्रामीण सांस्कृतिक विकास केंद्र तीनी लोदीपुर को हराकर जीत हासिल किया। वही 400 मीटर दौड़ में प्लस टू हाई स्कूल नगरनौसा प्रथम स्थान रिंकू कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी, तृतीय स्थान पर नंदनी कुमारी रही।

इस प्रतियोगिता सभी सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगरनौसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सुजीत कुमार, आदर्श ग्रामीण सांस्कृतिक विकास तीनी लोदीपुर के सचिव मनिंदर कुमार, एकजुट सोसाइटी के सचिव पवन कुमार, फूड्डू कुमार आदि उपस्थित थे।

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=eTt1BeTDOt0[/embedyt]

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध