माँ के साथ सोए भाई-बहन को साँप ने डंसा, एक साथ दोनों की मौत से गाँव में मचा कोहराम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। इसलामपुर प्रखंड के खुदागंज थाना अन्तर्गत रुपसपुर गांव के टोला जगदीशपुर मे मंगलवार की रात को सर्पदंश से भाई बहन की मौत हो जाने से कोहराम मच गया है।

Brother and sister who slept with their mother were bitten by a snake the death of both created a ruckus in the village 1परिजनों ने बताया कि भाई शौरव कुमार और बहन सुरभि कुमारी दोनों अपने मां के साथ सोए थे कि सुसुप्वस्था में दोनों को किसी जहरीले साँप ने काट लिया।

इसके बाद दोनों भाई बहन को ईलाज के लिए एंकगरसराय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ पर चिकित्सकों ने भाई बहन को मृत घोषित कर दिया।

गाँव में माता पिता के एकलौते भाई-बहन का शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। माँ-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। चूकि उनके यही दो संतान थे। जिसे जहरीले साँप ने काल के गाल में समा लिया।

इधर, समाजसेवी डा. अभय प्रकाश ने प्रशासन-सरकार से पीड़ित परिजन को उचित मुआवजा देने का मांग की है।

एक साल पूर्व हुई सनसनीखेज प्रेमी हत्याकांड के दोषी किशोर को जेजेबी ने दी 3 साल की सज़ा

हिलसाः लूटपाट के दौरान हुई हत्या मामले में 25 साल बाद 6 आरोपी को मिली उम्रकैद

अश्वगंधा की खेती के लिए काफी उत्साहित हैं बिहार के किसान : एसएन दास

भूतहाखार पंचायतः हाई प्रोफाईल खर्चीली मुखिया ने उतारे ‘खड़ाऊं प्रत्याशी’, क्योंकि…

रामपुर पंचायतः अभी सारे प्रत्याशी अपने जाति के हीरो बनने में जुटे हैं ! देखिए विकास का रोचक आकड़ा

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker