इसलामपुर के बड़ाय बूथ के वोटरों पर भौंरों का हमला, कई जख्मी, एक गंभीर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)।  इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 20 पंचायतों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी मतदान के बीच बड़ाय गांव मतदान केंद्र के पास भौंरा (बड़ी मधुमक्खी) के अचानक हमला में कई मतदाता जख्मी हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। जिसका ईलाज इसलामपुर के एक नीजि अस्पताल में चल रहा है।

Bumblebees attack voters of Badray booth in Islampur many injured one serious 1बताया जाता है कि आज बड़ाय गांव के मतदाता अपने गाँव के मतदान केन्द्र पर मतदान करने जा रहे थे कि अचानक किसी शरारती तत्व ने रास्ते में बरगद के पेड़ में लगे भौंरें के छत्ते पर ढेला फेंक दिया। इससे भौरों का झुंड भड़क गया और राह चलते मतदाताओं पर हमला कर दिया।

इस दौरान भौंरों के काटने से कई लोग जख्मी हो गए, उनमें बड़ाय गांव निवासी रंजीत राम को गंभीर हालत में एक स्थानीय नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। रंजीत के शरीर से सैकड़ों भौंरों लिपट गए और डंक मारे।

इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कंबल ओढ़कर बचाया और उसे अस्पताल ले गए। वहीं अन्य पीड़ित भी अपने-अपने स्तर से उपचार करवा रहे हैं।

कोर्ट की छत से कूदा युवती का नग्न वीडियो वायरल करने का आरोपी

अपहृत बिजलीकर्मी पुत्र को पहले जिंदा जलाया, फिर शव को टुकड़े कर पंचाने नदी में फेंक दिया, माँगी थी 50 लाख की फिरौती

पनहर पंचायत में जिपस, पंसस, मुखिया, सरपंच के 7 प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज

बिजलीकर्मी पुत्र को अगवा कर फोन पर माँगी 50 लाख रुपए की फिरौती

उर्द्धनग्न युवती का होटल में फांसी लगाते वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker