अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी पुलिस ने ब्राउन सुगर-देशी कट्टा के साथ नगरनौसा प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख के पति और पुत्र को दबोचा

“एनडीपीएस धारा 50 के तहत मजिस्ट्रेट ने नगरनौसा प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख के घर की  तलाशी लिया तो तकिया के नीचे से लगभग साढ़े छह ग्राम ब्राउन शुगर व एक देशी कट्टा को बरामद हुआ…

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना पुलिस ने अकैड़ गांव में छापेमारी कर साढ़े छह ग्राम ब्राउन सुगर और एक देशी कट्टा के साथ नगरनौसा प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख रीता देवी के पति संजय कुमार व पुत्र रविरंजन उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया है।

इस सबंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती को सूचना मिली कि अकैड़ गांव में पटना से ब्राउन शुगर लाया गया है और अगले दिन लोगों के पास डिलेवरी किया जाएगा।

इस सूचना पाकर एक मजिस्ट्रेट बीडीओ सौरव सिंह के समक्ष उक्त घर मे छापेमारी की गई। उक्त घर के मुख्य द्वार खुला पाकर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि पिता पुत्र पुलिस को देखकर तकिया के समक्ष कुछ छुपाने लगा।

एनडीपीएस धारा 50 के तहत मजिस्ट्रेट ने तलाशी लिया तो तकिया के नीचे से लगभग साढ़े छह ग्राम ब्राउन शुगर व एक देशी कट्टा को बरामद हुआ।

साथ ही एक डिजिटल तराजू को बरामद किया गया। दोनो को मजिस्ट्रेट के समक्ष ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिसके बाद दोनो पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »