अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी पुलिस ने मेट लाइफ इंश्योरेंस के लिए 180 रुपए का चेक लेकर ठगी करने वाले युवक को भेजा जेल

चंडी (नालंदा दर्पण)।  चंडी थाना पुलिस ने मेट लाइफ इंश्योरेंस की क़िस्त फेल होने का कारण 180 रुपया का चेक मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक यूपी के हाथरस जिला निवासी हर्ष चौहान है।

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस भानु प्रताप सिंह के अनुसार किसान राइस मिल के मालिक रामानुज सिंह ने फोन किया कि मेट लाइफ इंश्योरेंस का किस्त फेल के नाम पर 180 रुपया का चेक की मांग किया जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे प्रति माह बीस हजार रुपए के मानदेय पर रखा गया हैं। वह हर जिला घूम घूम कर लोगों से मेट लाइफ इंश्योरेंस के नाम से 180 रुपया का चेक लेता है और चेक को क्लोन चेक बनाकर 180 को एक लाख अस्सी हजार रुपए बनाकर बैंक से उक्त राशि निकल लेता है।

गिरफ्तार युवक के पास से दो चेक के साथ एक कॉपी भी बरामद की गई। जिसमें 12 लोगों का मेट लाइफ इंश्योरेंस के पॉलिसी नम्बर पता व अन्य लिखा था। इस ठगी गिरोह का मुख्य सरगना दिल्ली के अंकित कुमार है तथा एक हाथरस के ही रवि उपाध्याय है। गिरफ्तार युवक को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »