हिलसा

निरंकारी सेवा मंडल की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। निरंकारी सेवा मंडल की ओर से छठ पर्व को लेकर सफाई अभियान चलाया गया और सरबहदा, खुशहालपुर गांव होते हुए पैमार नदी तक सड़कों एवं गलियों में लगी गंदगी, कुड़ा कचड़ों को हटाकर साफ सफाई किया गया।

Cleanliness campaign launched by Nirankari Seva Mandal 1

इस दौरान सेवा मंडल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि नर सेवा नारायण पूजा धर्म से जोड़ता है, तोड़ता नहीं है। स्वच्छ गांव या शहर नली या गली रहने से वातावरण स्वच्छ रहता है और गंदगी कारण होने वाली विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लोगों का बचाव होता है।

इस मौके पर खुशहालपुर गांव के व्यवस्थापक सागर प्रसाद, साधुशरण, कृष्णा प्रसाद, संतोष कुमार, योगेन्द्र, डोमन राम, भोला प्रसाद, विनोद यादव, सरबहदा गांव के व्यावस्थापक लीला देवी, विमला देवी, फुल कुमारी, गिरजा देवी, धानो देवी, कारी देवी, भूतपूर्व मुखिया रामवली यादव, चंद्रिका सिंह, जानकी पासवान समेत दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker