प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरसरकार

CM Comprehensive Urban Development Scheme: राजगीर में शुरु हुए 8 प्रमुख योजनाएं

राजगीर (नालंदा दर्पण)। ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी राजगीर अब जल्द ही विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। नगर परिषद क्षेत्र में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना (CM Comprehensive Urban Development Scheme) के अंतर्गत आठ प्रमुख योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। ये योजनाएं न केवल नगर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को भी अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएंगी।

इन योजनाओं में से सात योजनाएं राजगीर के विधायक कौशल किशोर द्वारा अनुशंसित हैं। जबकि एक योजना मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा अनुशंसित है। जिसमें राजगीर-छबिलापुर पथ से वार्ड संख्या-13 के मोरा नाई टिंगील स्कूल से देवी स्थान तक सड़क निर्माण का कार्य शामिल है। इस पथ में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग, पुल-पुलिया निर्माण और मोरा आईटीआई तक विस्तार का काम किया जाएगा।

बीते दिन बिहारशरीफ हरदेव भवन सभागार में हुई 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक में इन योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के पूर्ण होते ही राजगीर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और यह पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी बेहतर जीवन की आधारशिला बनेगा।

फिलहाल जिन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, उनमें वार्ड-29 में आरसीडी पथ निर्माण, वार्ड-27 में आरसीडी पथ व नाला निर्माण, वार्ड-26 में गिरियक-राजगीर आरसीडी सड़क निर्माण, वार्ड-9 में राजगीर-छबिलापुर एनएच-82 से पथरौरा तक सड़क, बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन में संत रैदास द्वार से निजली बाजार तक सड़क और नाला निर्माण, वार्ड-13 में छबिलापुर पथ से मोरा आईटीआई तक मिट्टी ईंट सोलिंग और पुल निर्माण, वार्ड-9 में क्षुनकीया बाबा तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण एवं वार्ड-7 में पंडितपुर तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण शामिल हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.