राजगीर में बाल-बाल बचे नीतीश कुमार, हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उड़े टीन शेड

CM Nitish narrowly escaped in Rajgir, tin shed flew away during helicopter landing
CM Nitish narrowly escaped in Rajgir, tin shed flew away during helicopter landing

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यह घटना नालंदा जिले के राजगीर में उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में एक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान हेलिकॉप्टर के तेज हवा के झोंकों से दो टीन शेड हवा में उड़ गए, जो हेलिकॉप्टर के बेहद करीब से गुजरे। गनीमत रही कि टीन शेड हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

शुक्रवार की सुबह राजगीर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए नीचे उतरा, उसके रोटर ब्लेड्स से उत्पन्न तेज हवा ने पास में रखे दो टीन शेड को हवा में उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीन शेड हेलिकॉप्टर के बेहद करीब से गुजरे, जिससे वहां मौजूद लोग सांसें थामकर देखते रहे। कुछ ही सेकंड में टीन शेड दूर जाकर गिर गए और हेलिकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

हेलिकॉप्टर से उतरते ही नीतीश कुमार को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि यह एक गंभीर चूक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद वे उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का विधिवत उद्घाटन किया।

इस घटना ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लैंडिंग क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित करना जरूरी है। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। अगर टीन शेड हेलिकॉप्टर से टकरा जाते तो बड़ा देश को बड़ा नुकसान हो सकता था।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker