कांग्रेस को विश्वास, INDIA के झोला से उसकी गोद में टपकेगा नालंदा लोकसभा सीट

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय बिहारशरीफ अवस्थित राजेंद्र आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों की एक बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 एवं संगठन पर परिचर्चा की गई।

राजगीर के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रतिनिधि रवि ज्योति कुमार ने आने वाले लोकसभा चुनाव एवं संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में जिस तरह से इस लोकसभा की बनावट पर कांग्रेस को टिकट मिलते रहा है। नालंदा लोकसभा कांग्रेस को ही मिलने की संभावना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता बनाकर इस चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को तन मन धन से मदद करने की बात की और कहा कि वैसे तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जनता के कार्य के लिए लगे रहते हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में पूरे दिल एवं दिमाग से काम करना है, ताकि हम अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना सकें।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के आलाकमान से मिलकर नालंदा लोकसभा को कांग्रेस की सीट लेने के लिए दबाव बनाएं। कांग्रेस पार्टी को अगर इस चुनाव में यह सीट मिलता है तो हमारे पार्टी की ओर से एक मजबूत एवं सशक्त एवं जुझारू उम्मीदवार जो शुरू से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं, दिलीप कुमार को इस बार हम लोग लोकसभा में टिकट दिलवाने का काम करेंगे एवं जिले के सभी कांग्रेसी एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा बनाकर उन्हें लोकसभा में भेजने का काम करेंगे

जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने प्रखंड अध्यक्षों एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव हम लोगों के लिए निर्णायक लड़ाई है इस चुनाव में कहीं से भी कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। यह चुनाव ही देश की लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

उन्होंने कहा कि नालंदा लोकसभा पूर्व से ही कांग्रेस का सीट रहा है। पूर्व में यहां से सातों विधायक एवं सांसद कांग्रेस के होते रहे हैं। आपसी फूट के वजह से यहाँ से दूसरे दल के लोग जीतकर चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी अगर एकजुट होकर सच्चे मन से कार्य करना शुरू कर देंगें तो कांग्रेस सबसे आगे रहेगा और दावा है कि आज भी जितने कार्यकर्ता हमारी पार्टी में हैं उतने किसी दल में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आलाकमान से इस सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में दिलीप कुमार, जो हमारे पूर्व ज़िलाध्यक्ष रहे हैं एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य हैं, उनको सिंबल दिलवाने का काम करेंगे।

इस बैठक में सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भी अपनी पूरी ताकत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने में लगाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अगर यह सीट हमारी पार्टी को नहीं मिलती है तो महागठबंधन के जिस भी दल के उम्मीदवार इस सीट से आएंगे, उसे पूरा कांग्रेस नालंदा जिला का परिवार भरपूर मदद तन मन धन से मदद किया जाएगा।

इस बैठक उपाध्यक्ष अमोद कुमार पाठक, उपाध्यक्ष मो.द जेड इस्लाम, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, महिला अध्यक्ष संजू पांडे, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष फरहत जबीं, मो. उस्मान गनी, फवाद अंसारी, उदय शंकर कुशवाहा, अश्विनी गौरव, नरेंद्र कुमार शाही, ऐनुल हक, निर्पेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, मो. इरशाद, अखिलेश कुमार, सुचित्रा देवी, मानो देवी आदि लोग मौजूद थे।

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker