अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहारशरीफ नगर के वार्ड-6 का पार्षद बना शराब कारोबारी-जुआड़ी, 6 लोग गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में सत्ता संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार इन दिनों चरम पर है। और इन सब के बीच पुलिस की आंख मिचौनी का खेल जारी है।

विगत दिनों सत्तारुढ़ जदयू के अस्थावां प्रखंड अध्यक्ष सीता राम प्रसाद को जुआ खेलने और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह घटना उस समय घटित हुई, जब पुलिस को इस दल के गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड पार्षद गिरफ्तारः आज सोहसराय थाना पुलिस ने जहरीली शराब के मामले में बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर-6 के वर्तमान वार्ड पार्षद विक्की कुमार सिंह समेत छह अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी लोग केवल शराब पार्टी में शामिल नहीं थे, बल्कि जुआ भी खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अनेक मोबाइल, ताश की गड्डी, विदेशी शराब की बोतलें और नकद राशि बरामद की।

पुलिस की कार्रवाई की पृष्ठभूमिः सोहसराय थाना प्रभारी राजमणि के अनुसार वे पिछले कई दिनों से अवैध शराब के कारोबार और जुआ खेलने की सूचना पर कार्यवाही कर रहे थे। ये लोग रात के समय पानी टंकी में बने एक रूम में इकट्ठा होकर जुआ और शराब का धंधा करते थे।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी न केवल अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक ठोस कदम है, बल्कि इससे समाज में बढ़ते अपराध और अव्यवस्था को रोकने में भी सहायता मिलेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा