नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पेड़ से लटका मिला विदेशिया कलाकार का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज अहले सुबह रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के सालेमपुर धर्मेंद्र यादव निवासी के रूप में की गई है।

दरअसल, सुबह-सुबह जब ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने मिर्जापुर गांव के अलंग के किनारे पेड़ से लटका हुआ एक शव देखा। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक विदेशिया नाच किया करता था। प्रथम दृश्य में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा इसे हत्या भी कहा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक घटना का कारण सप्ष्ट नहीं हो सका है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=UDPp2-NrVW4[/embedyt]

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0rX6mv5Z9Tc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=87TQOrYTX6o[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।