कुआं में मिली लापता महिला की लाश, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका

नालंदा दर्पण डेस्क। करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चनकुरा गांव के उत्तर खंधा में कुआं में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला दो दिन से लापता थी। जिसकी अपहरण कर दुष्कर्म बाद हत्या की बात बताई जा रही है।

मृतका के पिता शीलेंद्र प्रसाद और उसके भाई सुभाष कुमार का आरोप है कि दो दिन पूर्व रात में जानवर को चारा देने निकली डॉली कुमारी लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी शाम को उसका शव गांव के उत्तर खंधा में स्थित कुआं से बरामद हुआ।

परिजनों का आरोप है कि महिला का अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर कुआं में फेंक दिया है। इससे पहले गांव के कुछ दबंग लोग सदर अस्पताल में मृतक के गमगीन परिजन, फोन पर मृतका की मां को गोली मारने का धमकी भी दिया था, जिसका रिकॉर्ड पीड़ित परिवार के पास है।

परिजनों ने बताया कि नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उसकी हत्या कर दी गयी है। इससे पूर्व 27 अक्तूबर को मृतका के 17 वर्षीय भाई सोनू कुमार का अपहरण हुआ था, जिसका भी अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। गांव के दबंग लोगों ने ही दोनों घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों की मानें तो घर के बगल में कोली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। उसी विवाद में मृतका के भाई रजूं कुमार अक्तूबर माह में खंधे से आहरण करने की मामला प्रकाश में आया है, जो आज तक लापता है। जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज है।

वहीं करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार महिला की संदिग्ध स्थिति में शव कुआं से बरामद किया गया है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने तुकर्म की घटना से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dY4m88N5Dh4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xqQFe3QhCi4[/embedyt]

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker