महामहिम तक पहुंची मगध महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव रद्द करने की मांग

चंडी ( नालंदा दर्पण )। चंडी के मगध महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव 24 सितंबर को होना तय है। हालांकि इस चुनाव को लेकर कई तकनीकी खामियां सामने दिख रही है। नियम कानून को धता बताते हुए पूर्व में यह चुनाव अगस्त में होना था।

लेकिन विश्वविद्यालय निरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद इसे रद्द कर 24 सितंबर कर दिया गया है। बाबजूद अभी तक मगध महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव से अलग नहीं रखा गया है। जबकि प्राचार्य जीवी(गवर्निंग बॉडी)के पदेन सदस्य भी हैं।

ऐसे में चुनाव में उनका शामिल होना विश्वविद्यालय के नियमों के विरुद्ध है। इसी आपत्ति को लेकर मगध महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्राध्यापक विजय कुमार ने राज्यपाल को पत्र भेजकर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, महाविद्यालय निरीक्षक, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उपकुलपति, एसडीओ हिलसा को भी आवेदन देकर चुनाव रद्द करने की मांग की है।

राज्यपाल को भेजें गये पत्र में प्राध्यापक विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत मगध महाविद्यालय,चंडी में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव होना है।

इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ स्वर्ण किरण सिन्हा का भी नाम है। उन्हें निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। जो नियम कानून के विरुद्ध है।

प्रो. विजय कुमार ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि पंचायत राज चुनाव अधिसूचना के तहत कालेज कर्मियों को 24 सितंबर को ही अपराह्न दो बजे से बिहारशरीफ मॉडल मध्य विधालय में उनकी ट्रेनिंग हैं।

जबकि मगध महाविद्यालय में भी शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव भी होना है। मतदान का समय सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक है। वोटों की गिनती तीन बजे से होंगी।

ऐसे में मगध महाविद्यालय के शिक्षक असमंजस में है। इस स्थिति में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव में कॉलेज के शिक्षक चुनाव में शामिल नहीं हो सकतें हैं।

उन्होंने राज्यपाल से मगध महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker