मां भगवती जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड के तीनी गांव काली स्थान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पर रविवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। बाबा जागरण मंडली ग्रुप के गायकों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

Devotees kept swinging throughout the night in Maa Bhagwati Jagran 2इस जागरण का शुभारंभ सभी देवताओं का आह्वान करते हुए मां भगवती के समक्ष दीप जलाकर जागरण गायक बब्लू कुमार बाबा ने गणेश वंदना के साथ किया गया। जिसके बाद कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक देवी गीत गाकर कार्यक्रम न सिर्फ चार चांद लगा दिया, बल्कि लोगों को भक्ति के सागर में डूबने पर विवश कर दिया।

इस दौरान मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को तरह तरह के फूलों से सजाया गया था। श्रृंगार के बाद मां की अद्भुत रूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। माता को मिष्ठान व फलों का भोग भी लगाया गया। मंदिर का आकर्षक लाइटों व फूलों से सजावट देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे।Devotees kept swinging throughout the night in Maa Bhagwati Jagran

रात्रि आठ बजे माता के जागरण का शुभारंभ हुआ। जिसमें जाने माने कलाकारों ने अपनों प्रस्तुति उपस्थित भक्तों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु कलाकारों के मधुर आवाज सुनकर रात भर झूमे।

जागरण के दौरान रातभर भक्तों ने महामाई का गुणगान किया। जागरण में शिव-पावर्ती, राधा-कृष्ण की साथ खूब आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मौके पर पुजेरी राजेश कुमार ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है।जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है।Devotees kept swinging throughout the night in Maa Bhagwati Jagran 111

बाबा जागरण मंडली के संचालक सह भजन गायक बब्लू कुमार बाबा ने कहा कि यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद,सचिब दिनेश प्रसाद,कोषाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद, व्यवस्थापक महेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार, सुबोध कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार पटेल, राहुल रंजन, रत्नेश कुमार, नयन राज, राजेश कुमार, अभयनंदन पांडेय, अयोध्या राम, अभिषेक कुमार, बिट्टू राज, दीपेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अरुण साव, मुन्ना कुमार, कृष्णभल मालाकार, अंकुर कुमार, उपेंद्र साव, भाष्कर, रणदीप कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।Devotees kept swinging throughout the night in Maa Bhagwati Jagran 11

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker