बिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

एनसीसी के वार्षिक कैम्प में कैडेट्स को दिया गया आपदा से निबटने का प्रशिक्षण

बिहारशरीफ (रंजीत कुमार)। 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक कैम्प के पांचवें दिन एसडीआरएफ की ओर से आपदा के समय होने वाली कठिनाई तथा उसके बाद निदान की जानकारी दी गयी।संयुक्त वार्षिक कैम्प-2 का आयोजन शहर के किसान कॉलेज में आयोजित किया गया है।

Disaster response training given to cadets at NCC annual camp 1इस कैम्प के कमांडेंट कर्नल राजकुमार एच.सिंह ने बताया कि वार्षिक कैम्प के दौरान कैडेट्स को एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। इनके अलावा कैम्प में अनुशासित तरीके से जीवन जीने की कला, रोड सेफ्टी, अग्निशमन के तरीके आदि से भी रुबरु कराया जाएगा।

बता दें कि इस कैम्प का शुभारंभ 10 जून को हुआ तथा यह 18 जून तक चलेगा। इस दौरान कैडेट्स को युद्ध कला, फायरिंग, ड्रिल, नेविगेशन, कम्युनिकेशन, आपदा  क्षमतावर्धन व प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

बुधवार को 5 वें दिन बिहटा से आई एसडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली आपदा से निबटने, अकस्मात किसी को हर्ट अटैक आने, किसी व्यक्ति के पानी में डूब जाने आदि के दौरान होने वाली सुरक्षात्मक करवाई से सबंधित जानकारी दी गयी। जिसका नेतृत्व एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार,सिपाही मंटू कुमार, सुभाष कुमार,मुकेश कुमार तथा एनसीसी उड़ान के अभयानंद कुमार व रमन कांत ने किया।

इस दौरान 38 बिहार बटालियन के कैप्टन डॉ अनुज कुमार, लेफ्टिनेंट राकेश पांडेय ,लेफ्टिनेंट संजय कुमार, सूबेदार मेजर सिकुर सेबय्या, सूबेदार धनंजय सिंह, सूबेदार बी बी गुरुंग, नायब सूबेदार शंकर जाधव, हवलदार राजकुमार, राजेश कुमार, एम बहादुर, बीएचएम थमन  के अलावा सिविल स्टाफ में हेड क्लर्क सचिन कुमार, ट्रेनिंग ब्रांच के विजय शंकर, टुनटुन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »