नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

7 सितंबर तक चलेगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, जानें तय कार्यक्रम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज 3 सितम्बर 2024 को खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन दीपनगर स्टेडियम में नगर आयुक्त शेखर आनंद, बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी वैभव नितीन काजले, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी शालिनी कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को यह शपथ भी दिलाई गई कि  “हम सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में यह शपथ लेते हैं कि खेल को खेल की भावना से लेंगे तथा निर्णायक मंडल द्वारा लिए गए निर्णय को सहर्ष से स्वीकार करेंगे। खेल में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का प्रयोग नहीं करेंगे।”

इस मौके पर नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागी भविष्य में उच्च स्तरीय खिलाड़ी बनकर अपने जिले का नाम रौशन करेंगे ।

विदित हो कि जिले भर के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 3 सितंबर 2024 से 7 सितंबर 2024 तक खेल प्रतियोगिता निर्धारित है। नालंदा जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम निम्न हैं-

आयोजन स्थल- दीपनगर स्टेडियम, दीपनगरः 

1.एथलेटिक्स अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका) दिनांक- 03.09.2024 से प्रारंभ।

2.कबड्डी अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक -03.09.2024 से प्रारंभ।

3.खो-खो अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक – 06.09.2024 से प्रारंभ।

4.कुश्ती अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक), दिनांक- 06.09.2024 से प्रारंभ।

5.वालीबॉल अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19,  (बालक/बालिका), दिनांक – 06.09.2024 से प्रारंभ।

  1. हैंडबॉल अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक – 07.09.2024 से प्रारंभ।
  2. रग्बी अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक- 07.09.2024 से प्रारंभ।

आयोजन स्थल- सोगरा उच्च विद्यालय का खेल मैदान, बिहारशरीफः

8.फुटबॉल अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक – 03.09.2024 से प्रारंभ।

9.क्रिकेट अंडर एज-14,अंडर एज-17,0-19, (बालक), दिनांक- 05.09.2024 से प्रारंभ।

आयोजन स्थल- नालन्दा हेल्थ क्लब, ऐतबारी बाजार, बिहारशरीफः

10.बैडमिंटन अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक/बालिका),  दिनांक- 03.09.2024 से प्रारंभ।

आयोजन स्थल- किसान कॉलेज सोहसराय का इंडोर स्पोर्ट्स हॉलः

11.शतरंज अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक/बालिका), दिनांक – 03.09.2024 से प्रारंभ।

12.कराटे अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक / बालिका), दिनांक – 03.09.2024 से प्रारंभ।

13.योग अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक/बालिका), दिनांक – 04.09.2024 से प्रारंभ।

  1. वुशु अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक/बालिका), दिनांक- 04.09.2024 से प्रारंभ।
  2. ताईक्वाण्डो अंडर एज-14,अंडर एज-17,अंडर एज-19, (बालक/बालिका), दिनांक – 06.09.2024 से प्रारंभ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा