DM ने भूमि सुधार एवं विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला, अनुमंडल और अंचल स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भूमि सुधार और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करना था।

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, लैंडफिल साइट, सम्राट अशोक भवन, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, खेल भवन-सह-व्यायामशाला, मत्स्य पार्क और तालाबों के आसपास नालंदा हाट जैसी परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने और उसे शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा टू, आधार सीडिंग और अतिक्रमण वादों के निपटारे में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जनता दरबार, भू-लगान, आरटीपीएस और ऑनलाइन एलपीसी जैसे कार्यों में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने हल्का कर्मचारियों के लंबित कार्यों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए भूमि उप-समाहर्ता और अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद से संबंधित प्रतिवेदन को प्रत्येक शनिवार भू समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

बैठक में पुल और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और भू-अर्जन की शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी और पुल व पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

यह बैठक नालंदा जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई गति देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि सुधार और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker