Thursday, February 12, 2026
अन्य

    सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान लौंडा डांस को लेकर 2 युवक को गोली मारी

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना इलाके के मकनपुर गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

    During Saraswati idol immersion 2 youths were shot for launda dance 3खबरों के मुताबिक तियारी पंचायत के मकनपुर गांव में शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर लौंडा डांस किया जा रहा था। इसी लौडा नाच के दौरान शराब के नशे में धुत धर्मदेव महतो का पुत्र ब्रह्मदेव महतो और एतवारी महतो का पुत्र पिंटू कुमार ने गोली चला दी।

    जख्मी के परिजन के अनुसार पूर्व से ही इन दोनों के द्वारा हर छोटी सी छोटी बात को लेकर गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया जाता था। इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की बात सामने आ रही है।

    जख्मी के चाचा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दिलीप कुमार को मारने की नियत से आए थे लेकिन गोलीबारी में इन दोनों युवकों को गोली लग गई।

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वही गोलियों की आवाज को सुनकर लोग इधर-उधर भागते हुए दिखे।

    फिलहाल दोनों युवकों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और वह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी से पूछताछ कर रहे हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    Comments are closed.

    आपकी खबरें