28 अक्टूबर से ई-निबंधन सेवा की शुरुआत, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला निबंधन कार्यालय में 28 अक्टूबर से ई-निबंधन सेवा शुरू होने जा रही है। इससे जमीन की रजिस्ट्री के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इस नई डिजिटल सेवा का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर बैठे जमीन के दस्तावेजों की प्रक्रिया में सुविधा देना है।

इस सेवा के माध्यम से अब लोग जमीन के दस्तावेजों की प्रक्रिया के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्रेता और विक्रेता अपने सभी कागजात ऑनलाइन जमा कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम से ही निबंधन शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने रजिस्ट्री का समय निर्धारित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस नई व्यवस्था में ई-निबंधन सेवा के तहत निर्धारित तिथि और समय पर केवल बायोमेट्रिक व फोटो की आवश्यकता होगी। इसके लिए कार्यालय आना अनिवार्य होगा। इसमें क्रेता, विक्रेता और गवाह को निबंधन कार्यालय आकर अपनी पहचान सत्यापित करानी होगी। नई प्रणाली लागू होने के बाद अब उन्हें पहले की तरह लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अपनी बारी पर समय पर आकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इस सेवा का लाभ पहले हिलसा अवर निबंधन कार्यालय में शुरू किया गया था। जिसे अब नालंदा सहित राज्य के अन्य जिलों में भी लागू किया जा रहा है। अगले चरण में राज्य के अन्य 22 निबंधन कार्यालयों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी। इससे पूरे बिहार में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

सुविधाएं और प्रक्रिया-

  1. ऑनलाइन आवेदन और भुगतान: लोग घर बैठे रजिस्ट्री की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और निबंधन शुल्क का भुगतान अपने खाते से कर सकते हैं।
  2. ऑनलाइन दस्तावेज़ जमा: दस्तावेजों को डिजिटल रूप से जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  3. समय निर्धारण: रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन समय स्लॉट लिया जा सकेगा। ताकि निर्धारित समय पर ही कार्य पूरा हो सके।
  4. बायोमेट्रिक और फोटो: केवल सत्यापन के लिए कार्यालय आना होगा। जहां बायोमेट्रिक और फोटो प्रक्रिया पूरी होगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker