नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारशिक्षा

ई-शिक्षाकोष ऑनलाइन अटेंडेंस घोटाला: 12 शिक्षकों पर गिरी गाज, वेतन बंद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ प्रखंड के चार विद्यालयों के 12 शिक्षकों पर ई-शिक्षाकोष ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितताओं के चलते शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। डीपीओ (स्थापना) आनंद शंकर द्वारा इन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। फिलहाल इन सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है।

शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा, प्राथमिक विद्यालय पेड़का, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशानगर और बाल विद्या कुंज मध्य विद्यालय सोहडीह के शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस की समीक्षा में कई अनियमितताएं उजागर हुईं।

जांच में पाया गया कि कुछ शिक्षक विद्यालय के बाहर गाड़ी में बैठकर या अन्य स्थानों से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। कई शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की। कुछ शिक्षक तय समय से पहले ही विद्यालय छोड़ देते थे। लेकिन मार्क आउट उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे। इमेज कैप्चरिंग की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

शिक्षा विभाग ने इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। डीपीओ स्थापना ने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षक संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शोकॉज नोटिस पाने वाले शिक्षकों में मंजु कुमारी सिन्हा (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), दिवाकर कुमार वर्मा (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), सुजाता कुमारी (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), रेखा कुमारी (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), सुधा कुमारी (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), अंजली कुमारी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशानगर), संजु राय (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), शकुंतला कुमारी (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), पंकज कुमार (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), मो. शाहजहां (शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय मघड़ा), रीमा कुमारी (प्राथमिक विद्यालय पेड़का), नवीन कुमार (बाल विद्या कुंज मध्य विद्यालय सोहडीह) शामिल हैं।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) स्थापना आनंद शंकर ने सभी शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में विभाग आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ई-शिक्षाकोष के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिक्षकों को तय समय पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker