प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Effect of heat wave: अब पूर्वाहन 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे सभी स्कूल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में लगातार एक सप्ताह से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ते तापमान (Effect of heat wave) को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों की संचालन अवधि में बदलाव किया है। अब जिले के सभी स्कूल, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे।

यह आदेश 13 मई से 17 मई तक प्रभावी रहेगा, जिसमें दोपहर की भीषण गर्मी से स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने की मंशा स्पष्ट रूप से झलकती है। डीएम ने यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 के अंतर्गत लिया है, जिसके तहत उन्होंने दोपहर 11:30 बजे के बाद सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

डीएम शशांक शुभंकर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में दोपहर के समय अत्यधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी शिक्षण संस्थान इस आदेश का कड़ाई से पालन करें और अपनी समय-सारिणी को तदनुसार संशोधित करें।

इस आदेश से जहां विद्यार्थियों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं शिक्षकों और अभिभावकों में भी संतोष का माहौल देखा जा रहा है। कई स्कूल प्रबंधनों ने पहले ही अल्पकालिक छुट्टियों की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। वहीं कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं के विकल्प पर भी विचार करना शुरू कर दिया है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

जिला प्रशासन ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना कार्यालय को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश भी दिया है।

नालंदा दर्पण की सलाह: भीषण गर्मी में बच्चों को अधिक देर तक धूप में न निकलने दें, हल्के कपड़े पहनाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.