नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

अस्थावां JDU MLA को लगी कंप्यूटर घोटाला की भनक, पैक्स अध्यक्षों ने लेने से किया इंकार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के तहत कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल सभी पैक्स अध्यक्षों ने कंप्यूटर लेने साफ इंकार कर दिया। यह वितरण बैंक के अध्यक्ष सह अस्थावां जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद की उपस्थिति में तय किया गया था।  

Nalanda PACS computer scam 2दरअसल नालंदा जिले में कुल 249 पैक्स हैं। जिनमें 170 पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन किया जाना है। प्रथम चरण में 122 पैक्स का चयन किया गया। आज उन 122 पैक्सों के बीच कंप्यूटर वितरण किया जाना था।

इसी बीच कुछ गड़बड़ की आशंका देखते हुए विधायक अध्यक्ष एवं सभी पैक्सों ने भेंडर से कंप्यूटर से जुड़े जानकारी साझा करने को कहा। लेकिन भेंडर के पास इसकी कोई सूचना उपलब्ध कराने में विफल रहा। कंप्यूटर से जुड़े सीपीयू मॉनिटर और रैम संबंधित जानकारी वेंडर के द्वारा नहीं दी गई।

इसके बाद बैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सहमति से मौजूद सभी पैक्स अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निविदा एवं कंप्यूटर क्वालिटी की जानकारी मिलने के बाद ही उसे स्वीकार किया जाएगा।

इस मौके पर सूर्यकांत प्रसाद मंडल, मिथिलेश पासवान, सुधा सिंह, अशोक कुमार, रणवीर कुमार सिंह, नमिता कुमारी, वाल्मीकि प्रसाद, मोहम्मद मुजीबुर रहमान, आनंद कुमार चौधरी सहित जिले के 122 पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक मौजूद थे।

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।