रिश्तेदार के खिलाफ गवाही देने पर बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

रहुई (नालंदा दर्पण)। नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के धरमसिंह बिगहा गांव में बुधवार की देर शाम गवाही देने पर बुजुर्ग को गोली मार दी। जिन्हें जख्मी हालत में परिजन बुजुर्ग को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी स्व. दीपचंद यादव के 63 वर्षीय पुत्र सीताराम यादव है।

परिजन ने बताया कि जख्मी अपने हिस्से का कुछ जमीन अपनी पुत्री को लिख दिए थे। इसी का विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसमें बुजुर्ग ने गवाही दिया था। इसी खुन्नस में आज शाम गोतिया से कहा सुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

उसके बाद देर शाम जब बुजुर्ग आराम कर रहे थे, उसी वक्त गोतिया के लोग हथियार के साथ घर पर चढ़ कर गोली मार दिया। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग दौड़े तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस जमीनी विवाद में गोली मारने की बात बता छानबीन में जुटी है। सभी आरोपी गांव छोड़ फरार है। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!