बेन प्रखंड परिसर के आवासों में अवैध कनेक्शन कर जलाई जा रही बिजली

बेन (नालंदा दर्पण)। बिजली विभाग अवैध रुप से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर धर पकड़ और जुर्माना तो करती है।

वहीं बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों में अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी की जा रही है। जिससे बिजली विभाग को प्रत्येक माह हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अवैध कनेक्शन कर बिजली जलाने वालों में प्रखंड के अधिकारी समेत अन्य विभाग के कर्मी शामिल हैं।

बताया जाता है कि उक्त आवासों में प्रखंड कर्मियों व पदाधिकारियों को रहने के लिए दर्जनों आवास बनाया गया है। लेकिन परिसर में प्रखंड कर्मियों व पदाधिकारियों के लिए बनाए गए आवासों में अपात्र एवं अन्य विभागों के कर्मी रहते हैं। आवास निर्माण के बाद से हीं किसी प्रकार की बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया।

इसके बाबजूद उक्त सभी आवासों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन कर बिजली के उपकरण चलाए जा रहे हैं। मालूम हो कि उक्त आवासों पर कई अपात्र कर्मियों का कब्जा है।

★ बोले पदाधिकारी: इस संबंध में बिजली विभाग के अभियंता प्रभात कुमार सोनु ने बताया कि प्रखंड परिसर में सिर्फ बीडीओ आवास में बिजली कनेक्शन लिया गया है। शेष आवासों में बिजली चोरी करने वालों पर कारवाई की जाएगी।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

चंडी के धर्मपुर में शौच के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker