अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की जहर से फिर नष्ट हुई किसानों की फसल, मुआवजा की माँग

कराय परसुराय (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र अवस्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली प्रदूषित पानी से किसानों के खेतों में रवि फसल को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया है।

Farmers crop destroyed again by the poison of Ultratech Cement Factory demand for compensation 3किसानों द्वारा यह बताया गया कि करीब 10 बिगहा तक खेतों में लगे फसल 10 साल से इसी तरह से बर्बाद हो जाती है। फसल नष्ट होने का मुआवजा मांगने पर मैनेजर ने धमकी भरे अंदाज में शशि कुमार द्वारा यह कहा जाता है कि मुआवजा हम क्यों दें जाना है तो जाओ, नहीं तो जान खोना पड़ेगा।

Farmers crop destroyed again by the poison of Ultratech Cement Factory demand for compensation 2किसानों द्वारा यह बताया  गया कि पिछले 10 सालों से खेतों में लगे हुए फसल हर बार फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त वाली पानी से नष्ट होते आ रहे हैं। वे लोग खेतों में ही उपजने वाले फसलों से जीवन गुजर-बसर करते थे। वह भी फैक्ट्री द्वारा छीना जा चुका है। जबकि अल्ट्राटेक कंपनी के बजट से 2 % ग्रामीण जनता में पर खर्च करना है, मगर यह खर्च भी नहीं होता है। वहीं पास के गांव के किसानों के खेतों में नष्ट फसल का मुआवजा भी फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

इस संबंध में भोलू पासवान, अनिल गोप, सुरेश प्रसाद, सूरज पासवान, अलख पासवान, सीमा देवी,  ममता देवी, पूजा देवी, सरोजा देवी, कारू बिंद, अखिलेश राम, सोनू यादव, डब्लू यादव, पवन कुमार आदि लोगों ने स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से फैक्ट्री के गंदे पानी से नष्ट फसलों का मुआवजा दिलवाने की माँग की है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future