कलश शोभायात्रा विवाद में मारपीट और गोलीबारी, 8 लोग जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी बिगहा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताी जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में कलश शोभायात्रा के दौरान दो बच्चे आपस में भिड़ गये। इसी दौरान ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों बच्चों को शांत करा दिया गया। लेकिन दोनों सामुदायिक के लोग बुधवार को लाठी डंडे से जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मारपीट की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्थावां रेफरल अस्पताल लाया। जहां से इलाज के दौरान चिकित्सक ने छह लोग को बेहतर ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार गांव में कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। उसी को लेकर शंकर पासवान ने राजीव यादव के घर पर आकर गाली गलौज करने लगा और दरवाजा खोलने को बोला तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो शंकर पासवान ने दरवाजा में धक्का मारकर तोड़ दिया।

वहीं सुबह में भागो यादव खेत से चारा लेकर आ रहा था तो घर के पास भागवत पासवान, मनोज पासवान, नीतीश पासवान ने मिलकर लाठी डंडे से मारने लगे और जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों के बीच जमकर गोली बारी भी हुई। जिसमें अशोक यादव को पेट मे छर्रा लगते हुए निकल गया। वहीं अन्य सात लोग भी गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

महंगा पड़ा रांग साइड लहरिया कट चलना, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker