गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, गोलीबारी, रोड़ेबाजी, कई घायल, आधा दर्जन गिरफ्तार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के अर्जुन सेरथुआ सराय गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट गोलीबारी रोड़ेबाजी की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं कई लोग घायल हो गया। घायलों को अस्पताल मे इलाज़ करवाया गया है।

Fighting firing pelting many injured half a dozen arrested between two groups over land dispute 1 1ग्रामीणों ने बताया कि भारती देवी और रीण  देवी के बीच भूमि की विवाद को लेकर मारपीट रोड़ेबाजी गोलीबारी की घटना के दौरान गांव मे दहशत का महौल बना था। इस दौरान कई लोग घायल हो गये।

घायलों में भारती देवी, रेणु देवी, चंदन पांडेय, अजय पांडेय, रीणा देवी, लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेश पाल, राम पाल, आदि शामिल है।

वही थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि भारती देवी कहना है कि मेरे जमीन पर रीणा देवी के सहयोगियों के साथ कब्जा जमाने आया था। जिसका विरोध करने पर मारपीट, रोड़ेबाजी लाठी डंटा चलाने के साथ गोलीबारी करने लगे। इस दौरान परिवार के सदस्य लोग घायल हो गये है।

Fighting firing pelting many injured half a dozen arrested between two groups over land dispute 1इसी प्रकार रीणा देवी का कहना है कि जमीन मेरा है। विरोध करने पर घटना घटी है। जिसमें परिवार के सदस्य लोग घायल हो गये है।

उन्होंने बताया कि इस सवंध भारती देवी ने 19 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ और रीणा देवी ने 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें दोनो ओर से जमीन का विवाद में गोलीबारी रोड़ेबाजी लाठी डंटा के साथ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है।

इन दोनों मामले के आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेन पाल, रीणा देवी, अजय पांडेय, भारती देवी शामिल है और अन्य आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future