नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

गारमेंट्स शॉप में लगी आग,1.25 लाख नकद समेत 26 लाख के ड्रेस जलकर राख

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलपर स्थित एक गारमेंट्स शॉप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे करीब 26 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

आनंद रेडीमेड गारमेंट्स के संचालक आनंद नूतन सिन्हा के अनुसार वे रोज की तरह रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब चार बजे पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। खबर मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था।

घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी सूचना देने के करीब पौने एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग ने पूरी दुकान को जला डाला।

दुकान में 1.25 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य का रेडीमेड कपड़ा था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। वे पिछले 30 वर्षों से यह दुकान चला रहे थे और दो दिन पहले ही गर्मी व शादी के सीजन के लिए नया माल मंगवाया था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस और प्रशासन इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से उचित सहायता की गुहार लगाई है।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा