Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान, लाइव वीडियो हुआ वायरल

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में बीती रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के झूलन बिगहा निवासी मनोज कुमार (30) के रूप में हुई है। यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव में घटित हुई, जहां स्थानीय निवासी पिंटू कुमार अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहे थे।

    बर्थडे पार्टी में संगीत और डांस का आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाओं का डांस भी हो था। इसी बीच अचानक स्टेज पर चढ़कर एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे गोली मनोज कुमार के पेट में जा लगी। घायल अवस्था में मनोज को तुरंत पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं और घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोली चलने का और मंच पर खड़े मनोज को गोली लगने का दृश्य साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    हिलसा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बिना अनुमति के इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और घटना के बाद से पिंटू कुमार और उसके परिवार सहित सभी लोग फरार हैं। पुलिस सभी संभावित हर कोण से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पुलिस की तफ्तीशः यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है, जहां लोग हर्ष फायरिंग की निंदा कर रहे हैं। पुलिस वीडियो का भी अध्ययन कर रही है और उसे सबूत के रूप में इस्तेमाल करेगी।

    यह घटना न केवल हर्ष फायरिंग की घातकता को दर्शाती है, बल्कि उन अनियंत्रित आयोजनों पर भी सवाल उठाती है जो बिना अनुमति के किए जाते हैं और जिनका परिणाम कभी-कभी इतना भयानक हो सकता है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा