आवागमननालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के बख्तियारपुर जंक्शन पर ठहराव का भव्य स्वागत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बख्तियारपुर जंक्शन पर एक ऐतिहासिक क्षण देखा गया, जब ट्रेन संख्या 22347/22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को पहली बार इस स्टेशन पर ठहराव मिला। इस विशेष अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके रवानगी का स्वागत किया।

बता दें कि इस ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार अनुरोध किया था। यात्रियों के लिए यह ठहराव हावड़ा तक की यात्रा को बेहद सहज और कम समय में पूरा करने में सहायक होगा। इस सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रियों को एक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

इस ठहराव से राजगीर, नालंदा, पावापुरी और बिहारशरीफ जैसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी काफी लाभ होगा।

इस मौके पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी बख्तियारपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत बताया और कहा कि इससे न केवल यात्रा की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि व्यापारियों और पर्यटकों को भी बहुत फायदा पहुंचेगा।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम छू रहा है।

इस अवसर पर बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध यादव, रेलवे अधिकारी और कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। जिन्होंने इस नए ठहराव का स्वागत करते हुए जनता की सुविधा के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा